अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई: बीडीओ मशरक
मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उप विकास आयुक्त की मौजूदगी में बीएलओ की हुई बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज नही करानें पर लापरवाही बरतने वाले 6 बीएलओ बूथ संख्या-14 नरेन्द्र कुमार सिंह,16 अमित कुमार,46 सच्चिदानंद उपाध्याय,57 अमित राज,63 राजू कुमार,100 इफ्तखार अंसारी पर बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा ने स्पष्टीकरण मांगा है।उन्होंने कहां कि विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल नही होना सरकारी कार्य में लापरवाही है इसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा। 6 बीएलओ की लापरवाही पाई गई है। सभी से जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध उचित कानूनी और विभागीय कार्रवाई होगी।।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग