विधायक ने किया मनरेगा भवन का उद्घाटन
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्रखंड के परिसर में विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धुमल सिंह ने 35 लाख की लागत से निर्मित मनरेगा भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस भवन के बन जाने से विभागीय कार्यों के निष्पादन करने में अब सहूलियत होगी। अब क्षेत्र के मनरेगा से सम्बंधित सभी कार्यों का निष्पादन इसी भवन से होगा। किसी को भी इससे जुड़े कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर बीडीओ डॉ कुंदन, सीओ कुमारी सुषमा, प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, डॉ परशुराम शर्मा, मुखिया गणेश साह, विशाल गोस्वामी, सुनरदेव राम, दसई राम, महेश सिंह, विनय सिंह, मनोज सिंह आदि अन्य लोग भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग