मशरक:आपसी विवाद में मारपीट में दो घायल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के गंडामण गांव में वर्षों से चलें आ रहें आपसी विवाद में जमकर मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान गंडामण गांव निवासी स्व नथुनी महतो के 60 वर्षीय पुत्र गणेश महतो और अर्जुन महतो के 41 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों के परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में जमकर मारपीट में दोनों घायल हो गए। थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग