बाढ़ सहायता राशि मे धांधली में 15 लोगों ने जमा कराया नब्बे हजार
- कवलपुरा पंचायत में मुखिया समेत 63 लोगों पर दर्ज हैं प्राथमिकी
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ से प्रभावित 11 पंचायतों में सरकार द्वारा घोषित बाढ़ सहायता राशि (जीआर) में धांधली की जांच के बाद एक सप्ताह पहले सीओ ललित कुमार सिंह ने कवलपुरा पंचायत के 63 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही बाढ़ सहायता राशि में धांधली करने वालों में हड़कंप मच गया। वही धांधली में शामिल 15 लोगों ने मंगलवार को सीओ कार्यालय में 90000 हजार रुपए जमा कराए।वही सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ सहायता राशि (जीआर) लेने में मुखिया, वार्ड सदस्य,पंच की सहयोग से राशि लेने में धांधली कर एक ही परिवार के और सदस्यों के नाम से भी राशि का उठाव कर लिया गया वही सरकार द्वारा नियमानुसार एक परिवार के एक ही सदस्य को सहायता राशि देनी है। वही उन्होंने बताया कि प्रखंड के और पंचायतों में बाढ़ सहायता राशि लेने में शिकायत आयी हैं जिसमें बंगरा पंचायत में जांच कराई जा रही है जल्द ही संबंधित धांधली करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कर राशि वसूला जाएगा।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी