मांझी के कृषि विज्ञान केंद्र मे पोषण माह के अंतर्गत कृषक -महिला गोष्ठी का हुअस आयोजन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में पोषण माह के अंतर्गत कृषक-महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 40 महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ अभय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए सही पोषण नही लेने पर उत्पन्न समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं पोषण वाटिका लगाने के लिए बीज आदि का वितरण किया। जिनमें मूली, कद्दू, लौकी, निनुआ, टमाटर, बैंगन, भिंडी, मिर्च, पालक, मेंथी, धनिया आदि के बीज शामिल हैं। इन्हें लगाने की विधि व देखभाल की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कीट वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने अत्यधिक खाद पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करने व खान-पान की अच्छी आदतों को अपनाने पर जोर दिया। डॉ तनुजा जुकरिया ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोरियों व वृद्घों को खान-पान में आने वाले परिवर्तन व सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज-लवण आदि विटामिन से भरपूर पोषण थाली के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को भी सुना और निदान बताया। डॉ कन्हैया कुमार ने पौधों व मानव शरीर मे पोषण का क्या संबंध है कि जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मिट्टी में किसी न किसी खनिज तत्व की कमी होती है। जिसके कारण अनाज व पौधों में भी उसकी कमी पाई जाती है। उन्होंने बताया कि पौधों में 17 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो मानव शरीर के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम को डॉ चंदोला, डॉ सौरभ, डॉ विजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी