कोरोना जांच करने गई दलित आशा कार्यकर्ता को वर्चस्ववादियों ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के अनवल पंचायत के पियानो गांव में कोरोना जांच करने गई एक आशा कार्यकर्ता के साथ वर्चस्ववादियों ने मारपीट एवं गाली गलौज की। पीड़ित आशा कार्यकर्ता पियानो गांव की आशा देवी बताई गई है। कोपा थाने तथा सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में दिए आवेदन में उसने कहा है कि जब मैं कोरोना जांच कराने के लिए गांव में गई तो मारपीट की गई। उसके बाद एलबेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए गई तो दबंगों ने कहा कि हमलोग धोबी के हाथों का गोली नहीं खाएगें। उसके बाद मारपीट तथा गाली-गलौज भी की गई। आवेदन में कुंती देवी, किशुनदेव राय, नमूना कुमार राय को आरोपित किया गया है। पिड़ित आशा कार्यकर्ता ने सामुदायिक अस्पताल जलालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा कोपा थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा है। जिसमें उसने कहा है कि इस तरह ही मारपीट एवं गाली-गलौज की गई तो कोरोना जैसी महामारी में हमलोग कैसे काम करेगें। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग