लगभग चार दिन से हो रहे रूक रुक कर बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण) प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रहे बारिश से लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं एक वोर जहा लोग कोरोना से परेशान हैं तो दूसरी ओर बाढ़ से परेशान थे।अभी कुछ दिन पहले ही पानी हर इलाके से निकल भी गया था। अब लोग भारी बारिश होने से परेशान हो चुके हैं फिर से कई इलाके में बरसात का पानी भर चुका है वही परसौना के गामीण रौशन पंडित बताते हैं कि अपने बचपन काल से अभी तक ऐसा बारिश कभी देखा ही नही था मेरा मूलहे से लेकर लगभग पूरा परसौना पंचायत पानी पानी हो चुका लोग परेशान हैं कोई सुनने वाला भी नही है एक भी कही मोहले से जल निकासी नही है अगर हर मोहले से जल निकासी का व्यवस्था होता थे लोगों को आज ये दिन देखना नही पड़ता बरसात के पानी से ही पूरा इलाका बाढ़ की तरह दिख रहा है और लोग परेशान है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग