राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पाण्डेय कपिल युग के नाम से जाना जाय यह काल खंड, कपिल जी निराला के समकक्ष

पाण्डेय कपिल युग के नाम से जाना जाय यह काल खंड, कपिल जी निराला के समकक्ष

के. के. सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। भोजपुरी साहित्य के पुरोधा कवि, उपन्यासकार, संपादक, आलोचक, कहानीकार स्व. पाण्डेय कपिल की जयंती वर्चुअल संस्था अचीवर्स जंक्शन पर आयोजित की गई। जिसमें देश विदेश के तकरीबन तीन दर्जन नामचीन साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध कवि आनंद सन्धिदूत ने कहा कि भोजपुरी साहित्य के इस कालखंड को पाण्डेय कपिल युग के नाम से जाना जाय। प्रख्यात शिक्षाविद एवं समालोचक डॉ. शम्भू शरण ने कपिल जी को निराला के समकक्ष बताया। डॉ. उषा वर्मा एवं डॉ. शारदा पाण्डेय ने पाण्डेय कपिल जी को भोजपुरी साहित्य का संरक्षक एवं प्रवर्तक बताया। कार्यक्रम का आरंभ पाण्डेय कपिल के गीतों व ग़ज़लों से हुआ। जिन्हें राकेश श्रीवास्तव और मनीषा श्रीवास्तव जैसे प्रसिद्ध गायक- गायिकाओं ने सस्वर प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने कपिल के रचना संसार की व्यापकता पर चर्चा की। तो डॉ. ब्रजभूषण मिश्र ने कपिल की रचनाओं को कालजयी बताया। कार्यक्रम में स्व. कपिल की पत्नी उपस्थित हुईं और कपिल जी की यादों को ताज़ा किया। पूरा वातावरण भावुक हो गया। पाण्डेय कपिल का पूरा परिवार एवं उनके रिश्तेदार साहित्यकारों से भरा पड़ा है। उनके छोटे भाई पाण्डेय सुरेन्द्र व पी चंद्रविनोद प्रसिद्ध कवि एवं लेखक हैं। इस अवसर पर उनके भतीजे प्रो. राजीवनयन, पुत्रियां अम्बुजा सिन्हा व गरिमा बंधू ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। उनके भांजे सुनील कुमार, तंग इनायतपुरी, रंजन प्रकाश, डॉ. रंजन विकास व डॉ. साकेत रंजन प्रवीर ने भी अपने संस्मरण सुनाये। नेहा नूपुर व अनन्या प्रसाद ने पांडेय कपिल पर केन्दित काव्य पाठ किया। तीन घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम को स्थापित साहित्यकारों ने संबोधित किया। पिछले सप्ताह से अचीवर्स जंक्शन पर कई देशों के साहित्यकारों, पत्रकारों, समालोचकों, शिक्षाविदों ने प्रसारित होते रहे हैं।  कार्यक्रम के संयोजक कवि मनोज भावुक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को पाण्डेय कपिल के रचना संसार से अवगत करना एवं साहित्य पठन पाठन एवं लेखन के प्रति प्रेरित करना हैं। अचीवर्स जंक्शन इसके पूर्व भी भिखारी ठाकुर एवं मोती बीए जैसे कालजयी रचनाकारों पर कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ. पूजा दुबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अचीवर्स जंक्शन के निदेशक मनोज भावुक ने किया।