महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला समागम का हुआ आयोजन
- महिलाओं को आर्थिक सामाजिक वह राजनीतिक रूप से सशक्त हमारा सपना: आरसीपी सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जिले के जलालपुर के अशोक नगर पंचायत में महिला सशक्तिकरण को लेकर भव्य महिला समागम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं को सशक्तिकरण को लेकर जानकारियां दी गई। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सैकड़ो महिलाओं को संबोधित किया और महिला उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। जदयू सारण की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास भी पहुंची थी। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण बिहार ने देखा है। महिलाओं को हर क्षेत्र में सरकार आगे बढ़ा रही है। सरकार के प्रयास से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहार के विकास में अब अहम भूमिका निभा रही हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि सरकार ने आज इस तरह से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया है। वह अपने आप में दूसरे प्रदेशों के लिए बड़ा उदाहरण है।
महिलाओं को सशक्त करना बिहार सरकार का सपना
इस मौके पर जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बिहार की महिलाओं को सशक्त करना है। महिलाओं का चौमुखी विकास करना है। श्वेता विश्वास ने कहा कि महिला शक्ति की एकजुटता से हम बिहार में विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में आरक्षण हो या फिर बेटियों को पढ़ाना हो हर तरह से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए श्वेता विश्वास ने कहा कि आज हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि कुरीतियों पर सरकार ने रोक लगाकर महिलाओं को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। शराबबंदी होने से महिलाओं पर जुल्म कम हुए बाल विवाह रोकने से साथ ही साथ दहेज प्रथा भी सरकार रोकने में काफी हद तक कामयाब रही है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आर्थिक रूप से सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए जो कर रही है वह सराहनीय है। महिलाओं को सरकार के कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए और बिहार के विकास में योगदान देना चाहिए।
चुनावों में महिलाओं की भूमिका रहेगी अहम: माधवी
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थी। उन्हें को संबोधित करते हुए जदयू सारण की महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने कहा कि आज हमारी महिलाएं जितनी सशक्त हुई हैं। यह बताने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं को चहारदीवारी से बाहर निकालने लेकर विकास में योगदान देने का कार्य किया है। आज महिलाएं सरकार चला रही हैं। प्लेन उड़ा रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं बिहार के विकास में योगदान दे रही। बेटियों को स्कूल जाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं लायी, शिक्षा को मुक्त किया, बेटियों को पैसे दिए जन्म से लेकर मां बनने तक बेटियों को सशक्त करने का कार्य सरकार ने किया है। अब समय आ गया है महिलाएं सरकार के किए गए कार्यों को और बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ देकर उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाएं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी