गण्डकी नदी के बांध पर बिना पुलिया बनाए रोड बन जाने से जल निकासी बाधित
- वाजितपुर पंचायत के 4 वार्ड में घुसी पानी सैकड़ों लोग हुए बेघर
गड़खा(सारण)। प्रखंड के बाजितपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10, 4, 2 और 14 में बारिश की पानी से पूरा गांव जलमग्न हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंडकी नदी पर बांध पर बिना पुलिया बनाए ही रोड बन गई। जिससे जल निकासी बंद है। लगातार पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश की पानी का निकासी नहीं होने से लोगों के घर में पानी घुस गया। अधिकांश लोगों के घरों में बाढ़ का पानी भी नहीं घुस पाया था परंतु बारिश से तबाही बढ़ गई है।बाजितपुर उद्दियाँन टोला,केवानी, तातवा टोला, सहो सराय आदि गांव वालों की मुसीबत बढ़ गई है कई घरों में पानी घुस गई तो कई जगहों पर रास्ता बंद हो चुकी है लोगों को दो 15 फीट पानी पार करके सड़क पर आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। दशरथ मांझी त्रिभुवन माझी भुनेश्वर माझी रामनाथ माझी ,रमेश वर्मा जी वर्मा जी रामचंद्र माली शिव जी माझी मुंशी शाह रवि साह उपेन्द्र महतो, पंचू प्रसाद विद्या सा लालू प्रसाद सरपंच राजकिशोर राम सर्वानंद माझी लाल बाबू राम बीडीसी सदस्य आशा देवी ,उर्मिला देवी, मीना देवी कांति देवी सुशीला देवी इंदु देवी आशा देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि दलित बस्तियों में इन दलित बस्तियों में आने जाने के लिए नदी रोड से निजी क्षेत्र द्वारा लोकल रास्ता है।पानी लगने से रास्ता बंद हो चुका है। कई लोगों का लगातार बारिश में घर भी ध्वस्त गया है। प्रशासन द्वारा जल निकासी नहीं की गई तो ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।स्थानीय मुखिया मनोज राम ने बताया कि सभी गांव गंडकी नदी के किनारे पर बसे हैं परंतु सड़क निर्माण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही करते हुए पुलिया का निर्माण नहीं किया गया जो इस भीषण बरसात में ग्रामीणों के लिए संकट उत्पन्न कर रही है प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। परंतु अभी तक कोई मदद ग्रामीणों को नहीं मिल पाई है। सीओ मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद जल निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है।मैकी केवानी उद्यान टोला सहोसराय में जल्द ही जल निकासी कर लोगों की समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग