बाढ़ व जल-निकासी की समस्या के समाधान के लिए सरकार ठोस कदम उठाए: संगम बाबा
- तरैया के भटगाई व पचरौर पंचायत के आधा दर्जन गांवों में मुखियि ने किया डोर-टू-डोर जनसम्पर्क
- क्षेत्र के विकास को लेकर किए गए सरकार के सभी वादे विफ़ल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले सरकार के प्रतिनिधि एक बार बारिश के समय क्षेत्र में भ्रमण करके देख लें, कि जल जमाव से लोगों को कितनी परेशानी होती है। जल निकासी को लेकर सरकार कोई भी उचित विकल्प नहीं अपनाई है। यह बात मुखिया संगम बाबा ने तरैया के भटगाई पंचायत के भटगाई, मोलनापुर, परौना, मंझोपुर व पचरौर पंचायत के रसीदपुर, संग्रामपुर समेत आधा दर्जन गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान कही। वहीं संगम बाबा ने बताया कि सरकार बाढ़ व जल-निकासी के समस्या के समाधान के लिये ठोस कदम उठाए। ताकी जल जमाव से होने वाले समस्या से लोगों को निजात मिल सके। इस मौके पर बब्लू यादव, राजू पाठक, सुधीर तिवारी, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, शंकर ठाकुर, रंजय सिंह, अनीश सिंह, रतन सिंह, हरेन्द्र पाठक, महीप ओझा, सोनू यादव, टूटू सिंह, राजू यादव, शम्भू दास, छोटू सिंह, राजू पटेल मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग