सांसद के प्रयास से पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से स्वकृति मिला
- भाजपा जिला महामंत्री अनिल सिंह व तुफान कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों के घर पहुँच स्वकृति पत्र सौपा
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण) प्रखण्ड के सगुनी पंचायत के प्रताप छपरा निवासी लालबाबु राम के पुत्र पप्पू कुमार राम हृदय रोग से ग्रसित हैं जिसे बेहतर इलाज के लिए सांसद श्री राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 2 लाख 80 हजार का राशि स्वकृति पत्र प्राप्त हुआ। पीड़ित परिवार ने सामाजिक कार्यकर्ता तुफान कुमार सिंह से मदद की गुहार लगाए थे।जिसके बाद तुफान सिंह ने सांसद रूढ़ी से बात की और पीड़ित परिजनों का मदद करने की आग्रह किया।वही पीड़ित परिजनों ने बताया कि मेडिका मगध अस्पताल में डाक्टर ने आपरेशन और दवा में 3 लाख 50 हजार का खर्च बताया जो मेरे जैसा गरीब परिवार के लिए असम्भव था। वही पीड़ित परिजनों के घर पहुँच भाजपा जिला महामंत्री अनिल सिंह व तुफान कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को चिकित्सक सहायता की स्वकृति पत्र सौपा। परिजनों ने सांसद को इस नेक कार्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।तथा स्थानीय गामीणों ने भी रूढ़ी को धन्यवाद दिया। मौके पर चन्दन सिंह, सुरेश सिंह, वीर बहादुर सिंह, संतोष राम, योगेन्द्र सिंह, मिथिलेश सिंह, नागमणि सिंह इत्यादि गामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग