नगरा (सारण)- बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अभी तक कुल 27 बेरोजगार लाभुकों को ऑटो दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास ने 27 लाभुकों को चाबी सौंपी। बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि नगरा प्रखंड क्षेत्र के कुल दस पंचायतों में से बेरोजगार लाभुकों को अनुसूचित जाति-जनजाति को 15 व अत्यंत पिछडी जाति को 12 कुल 27 लाभुकों के बीच वाहन की चाभी सौपी गई। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनो में प्रत्येक पंचायत पांच वाहन की खरीद पर अनुदान राशि का भुगतान किया जाना है। जिनमें अनुसूचित जाति-जनजाति से तीन और अत्यंत पिछडी जाति से 2 वाहन पर ही अनुदान राशि का भुगतान करना है। वही नगरा प्रखण्ड की बात करे तो अभी भी बहुत से ऐसे पंचायत हैजिनमें अभी भी बहुत सारी कोटीवार रिक्तियां शेष रह गई है जिस पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने विकास मित्रों पर अपनी नाराजगी व्यक्त किये है और उन सभी से टास्क दिये की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के पांचवे चरण में अगर प्रखण्ड की रिक्तियां समाप्त नहीं होती है तो सम्बधित विकास मित्रों पर कार्रवाइ की जाएगी। आपको बताते चले की नगरा प्रखण्ड में पंचायत में काटिवार अभी भी 23 रिक्तियां बाकी रह गई है। जिसमें धुपनगर धोबवल पंचायत से किसी लाभुकों ने अभी तक इसका लाभ नहीं ले पाया है। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के कर्मी व ऑटो लाभुक मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग