सोनपुर(सारण)- पिछले दिनों प्रकृति के प्रकोप से वेमौसम वारिश होने व ओलावृष्टि के कारण सोनपुर अंचल के सबलपुर दियारा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगे रवी फसलें बर्बाद हो गए जिसके कारण पीड़ित किसानों ने स्थानीय विधायक डॉक्टर रामानुज प्रसाद से गुहार लगाई । किसानों की दर्द व व्यथा को भांपते हुए इन्होंने संबंधित मंत्री एवं अधिकारियों से वार्ता की । परिणाम स्वरूप गुरुवार को विधायक व छपरा से आए कृषि पदाधिकारी एवं सोनपुर अंचलाधिकारी सहित संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ संबंधित किसानों का जहां फसल बर्बाद हुआ है वहां जाकर मुआयना किया कि सचमुच में कितने किसान इससे प्रभावित हुए हैं । किसानों ने स्थानीय विधायक एवं अधिकारियों को खेत में देखकर अपने दुःख और दर्द को सुनाया और मुआवजे की मांग की । किसानों की बात को सुनकर संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जचौपरांत जो भी उचित होगा वह किया जाएगा वैसे रामानुज प्रसाद विधायक ने बताया कि इसके लिए जरूरत पड़ा तो मैं बिहार सरकार एवं संबंधित विभाग के मंत्री तक गुहार लगा लूंगा क्योंकि सबलपुर के साथ विभिन्न क्षेत्रों के किसान रबी फसल पर ही आधारित होते हैं । फसल का नुकसान भारी संख्या में हुई है अगर मुआवजा नहीं मिलेगा तो किसानों का कमर टूट जाएगा । ऐसी स्थिति में एक विधायक होने के नाते कर्तव्य बनता है कि किसानों को इनके उचित मुआवजे के लिए अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें मुआवजा दिला सके ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग