सोनपुर(सारण)- प्रखण्ड के नयागांव हॉस्पिटल के पास अरुण कुमार उम्र करीब 52 वर्ष मंगलवार के रात्रि में नयागांव बाजार से अपने तीन साथियों के साथ घर हसिलपुर जा रहे थे तभी छपरा के तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने तीनों व्यक्ति को रौंदते हुए सोनपुर की तरफ भाग निकला । इस घटना पर उपस्थित लोगों ने आनन फानन में घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए प्रमोद और दिलीप को पटना पी एमसीएच रेफर किया ।वही अरुण कुमार को इलाज के दौरान डॉ ने मृत घोषित कर दी । प्रत्यक्षदर्शी बता रहे थे कि अरुण कुमार का दोनों पैर पुरी तरह से खत्म है वही प्रमोद को सर में चोट लगी है सर फटी भी है साथ ही दिलीप कुमार का एक पैर टुट गया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग