पानापुर में मोबाइल नेटवर्क ठप, ग्रामीण परेशान
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित पानापुर बाजार व इसके आस पास के गांवों में पिछले पांच दिनों से एयरटेल का मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ा हुआ है। जिससे लोगों की मोबाईल की घंटिया बजनी बंद हो गई है।जिसको लेकर लोग बेहद परेशान है तथा दूर दराज रह रहे स्वजनो से उनका संपर्क स्थापित नही हो पा रहा है।बताया जा रहा पानापुर बाजार में व इसके आस पास के लोगों बेहतर नेटवर्किंग सुविधा मुहैया कराए जाने को लेकर एयरटेल द्वारा मोबाइल टावर लगाया गया है जिससे ब्लांक, थाना,अस्पताल,सहित अन्य सरकारी कार्यालयों सहित पानापुर बाजार के लोगो को मोबाइल नेटवर्क मिलता है ।लेकिन टावर के अंदर पानी भर जाने के कारण पिछले पांच दिनों से ठप पड़ा हुआ है।बाढ़ के इस आपदा की घड़ी में लोगों को अपने स्वजनो से संपर्क स्थापित नही हो पा रहा है जिससे लोग परेशान है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग