राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रिटार्यड बैंक मैनेजर के आश्रित को सेवा निवृत्ति लाभ एवं पेंशन नहीं मिलने पर यूनियन ने यूबीजीबी प्रबंधन की निंदा, जल्द लाभ देने का किया मांग

रिटार्यड बैंक मैनेजर के आश्रित को सेवा निवृत्ति लाभ एवं पेंशन नहीं मिलने पर यूनियन ने यूबीजीबी प्रबंधन की निंदा, जल्द लाभ देने का किया मांग

छपरा(सारण)। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण परिषद छपरा इकाई के तत्वावधान में शहर के अंबेडकर स्मारक स्थल पर अलोनी शाखा रिटार्यड प्रबंधक गोरख राम के निधन पर महासचिव दिलीप राम की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रांच मैनेजर गोरख राम की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। वहीं कार्यक्रम में बैंक के पदाधिकारियों व कर्मियों ने श्री राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि श्री राम विद्यार्थी जीवन से ही मेधावी, कर्मठ एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। उनके निधन से बैंक यूनियन की अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसे कभी पुरा नहीं हो सकता है।

ग्रामीण बैंक एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण परिषद के महासचिव दिलीप राम के नेतृत्व में पदाधिकारी व कर्मी ने मृत ब्रांच मैनेजर के परिजनों को 29 हजार रूपये नकद सहयोग राशि प्रदान किया। संघ ने कहा कि बैंक प्रबंधन के शिथिल रवैया के कारण रिटार्यड ब्रांच मैनेजर के परिजनों को अभी तक सेवा निवृत्ति लाभ एवं पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। जो काफी निंदनीय है। उन्होंने बैंक प्रबंधक से यथाशीर्घ मृत मैनेजर के परिजन को सेवा निवृत्ति लाभ एवं पेंशन की सुविधा देने की मांग किया है। वहीं निर्णय लिया गया कि दो-तीन दिन के अंदर संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रधान कार्यालय में जाकर जल्द से जल्द सेवा निवृत्ति एवं पेंशन राशि मुहैया कराने के लिए ज्ञापन सौंपकर मांग किया जाएगा। संघ ने रिटार्यड मैनेजर के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रिटार्यड मैनेजर की पत्नी रत्नावती देवी, पुत्र सागर, कुणाल एवं भाई बच्चा उपस्थित थे, जहां मैनेजर की पत्नी को सहयोग राशि दिया गया। साथ में प्रभु चौधरी, मनुलाल राम, गणेश राम, सुरेन्द्र कुमार, रामआधार बैठा, अमरजीत रजक, तारकेश्वर चौधरी, उधोजी मांझी, प्रशांत कुमार, योगेन्द्र कुमार, जगलाल, राम, विनय कुमार, गेना चौधरी, दीनानाथ राम, शिवदास राम, शिवलाल राम,सत्येन्द्र कुमार, महात्मा राम, रामप्रवेश राम, सुरेन्द्र कुमार, श्रीराम मांझी, मेवा चन्द्र, रामउचित सिंह पल्वी मिश्रा, नागेन्द्र कुमार सहित कई बैंक पदाधिकारी व कर्मियों ने सहायता राशि दिया एवं मौजूद थे।