देशी शराब सहित दो धंधेबाज गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कोहरा बाजार के समीप से भारी मात्रा में देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाज कोहरा बाजार क्षेत्र के ही नवाब हुसैन व महम्मद हासिम को करीब एक सौ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों होम डिलीवरी के लिए शराब लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिससे उनमें हड़कम्प मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग