झारखंड के गिरिडीह में हुई सड़क दुर्घटना में सारण के मछली कारोबारी सहित दो की मौत, पांच घायल
- कोलकाता से एकमा लौटने के दौरान हुई सड़क दुर्घटना
- हरपुर व छित्रवलिया गांवों के परिजनों में मची चीख-पुकार
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना इलाके में अहले सुबह करीब तीन बजे बोलेरो वाहन से एकमा (सारण) लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में सारण के एकमा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। परिजनों व झारखंड के संबंधित थाना पुलिस से बातचीत में मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कटकोको मोड़ के पास यह बोलेरो वाहन सड़क दुर्घटना के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। जिसके कारण उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर जानकारी पाकर सूचना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। बताया गया है कि बोलेरो पर सवार सात लोग पश्चिम बंगाल के गंगासागर व कोलकता से सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के हरपुर, माने, छित्रवलिया, हंसराजपुर आदि विभिन्न गांवों को लौट रहे थे। इसी दौरान रविवार की अर्धरात्रि के बाद करीब तीन बजे अज्ञात वाहन ने पीछे से बोलेरो में ठोकर मार दिया। जिससे बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। जिसमें सवार सारण जिले के एकमा थाना के हरपुर गांव निवासी मछली कारोबारी अनुपम कुमार सिंह उर्फ बबलू (28) पिता त्रिभुवन सिंह उर्फ काका की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एकमा थाना क्षेत्र के छित्रवलिया गांव निवासी चिंटु पांडेय पिता वीरेन्द्र पांडेय की मौत उपचार हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई है। वहीं इसी बोलेरो वाहन में सवार एकमा थाना क्षेत्र के नरहनी, हंसराजपुर, माने आदि अन्य गांवों के निवासी सोनू कुमार सिंह, रंजन चौधरी, नीतिश कुमार, गोलू कुमार व राजू कुमार घायल हो गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए पुलिस दोनों गिरिडीह के सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है।
सोमवार की सुबह झारखंड पुलिस की ओर से मृतक व घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई। इसके बाद हरपुर व छित्रवलिया गांवों में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। कुछ परिवारीजन व नजदीकी रिश्तेदार भी गिरिडीह जिले के सदर अस्पताल को रवाना हुए। उधर झारखंड पुलिस द्वारा मामले में बोलेरो में ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
More Stories
स्वचालित मौसम स्टेशनका किया गया शुभारंभ
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब
आवास विहीन परिवारों का मिलेगा आवास का लाभ, सर्वे का शुरू हुआ काम