मशरक के ग्राम सेमरी के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मशरक प्रखंड के ग्राम सेमरी में कुछ व्यक्तियों के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा ग्राम सेमरी में संक्रमित स्थल के चारों तरफ क्षेत्र चिन्हित कर अंचलाधिकारी को घेरा बंदी कराने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मशरक को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को संबंधित मुखिया/ वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें।
कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग