धनगरहा उर्दू विद्यालय के बाहर खड़ी शिक्षक की स्प्लेंडर बाइक चोरी
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। विद्यालय के बाहर खड़ी शिक्षक की स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोरो ने चुरा लिया। मामला प्राथमिकी विद्यालय धनगरहा उर्दू का है। सतुआ निवासी व शिक्षक अल्ताफ हुसैन ने बनियापुर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि प्राथमिक विद्यालय बाजार भिठ्ठी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। कुछ काम से अपनी बाइक से प्राथमिक विद्यालय धनगरहा उर्दू गया था। जहाँ बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद कार्य के निष्पादन के उपरांत बाहर आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मालूम हो कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामियों में भय और दहसत का माहौल कायम है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग