निर्वतमान राजद विधायक ने बुलाई बैठेक तो राजद अध्यक्ष कहा की राजद की बैठक नहीं
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। राष्ट्रीय जनता दल के निर्वतमान विधायक मुश्वर चौधरी ने प्रखण्ड के रामपुर स्कूल मे कार्यकार्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें शामिल होने के लिए गड़खा विधानसभा क्षेत्र के सभी राजद कार्यकार्ताओं को नेवता दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राय ने बताया की यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद की ओर से नहीं बुलाई गई है। ऐसे में कोई भी राजद कार्यकर्ता या नेताओं को बैठक में शामिल नहीं होने की अपील किया है। इस बात की जानकारी गड़खा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोग ग्रामीण चौक– चौराहे चाय जलपान की दूकानों पर खासे चर्चा कर रहे है। स्थानीय लोगों की माने तो राजद विधायक मुनेश्वर चौधरी एवं राजद प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राय की काफी गहरी दोस्ती थी। लोगों का कहना है की इन दोनों नेताओं की दोस्ती हिरा-मोती की तरह थी, लकिन राजनैतिक दरार के कारण दोनों नेताओं की दोस्ती में भी दरार पर गया है। हीरा बैठक बुला रहा है तो मोती बैठक का विरोद्ध कर रहा है। बहरहाल इसे चुनावी सरगर्मी कहे या पार्टी की आस्था! राजनीति में पार्टी और विचार को लेकर दोनों ही अलग- अलग है। अब विधायक पार्टी की नेता दोनों ही आमने सामने ही हो गये है। इसका परिणाम चुनाव में देखने को मिल सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग