अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारा टक्कर,सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में मंगलवार की देर रात सड़क दुघर्टना में घायल युवक को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्य पुरा रामपुर गांव निवासी राजेंद्र राय के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश राय के रूप में हुई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मामले में घायलों के परिजनों ने बताया कि घायल युवक अपने ससुराल तरैया थाना क्षेत्र के छपिया नयका छोटा गांव निवासी जितन राय के यहां अपने ससुराल आया था वही पर मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहल रहा था कि अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार फरार हो गया जिससे युवक सड़क पर ही गंभीर रूप से घायलावस्था में निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने युवक के एक हाथ टूटने और सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग