पचखंडा गांव ग्रामीणों ने ग्रामीण सड़क को किया जाम
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगौली पंचायत के पचखंडा वार्ड – 3 में दोबारा बाढ़ के पानी आ जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। आक्रोश में आकर पंचखड़ा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को मशरक से सहाजितपुर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर आवागमन को बाधित किया वही ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये। ग्रामीणों ने प्रशासन को को फोन से सूचना दिए लेकिन कोई प्रशासन देखने के लिए भी नहीं आए कई घंटो बाद सड़क जाम कर रहें लोगों ने थक हार कर सड़क जाम हटा लिया।मौके पर वार्ड सदस्य तेतरी देवी, पंच निर्मला देवी, कबूतरा देवी हरिशंकर पांडेय , राकेश माझी,बसंती देवी कलावती देवी आदि दर्जनों की तादात में ग्रामीणों ने अपना आक्रोश प्रकट किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग