बीडीओ ने की बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत के सभागार में बिहार विधान सभा आम चुनाव 2020 को लेकर बीएलओ के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. कुन्दन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि सभी बूथों का सैनीटाईजेशन कराया जाएगा। सभी बूथों पर मतदान के दिन मास्क व सेनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। बैठक में बीडीओ के द्वारा सुझाव दिया गया कि अधिक उम्र के मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई जाय। उनको बूथ पर वोट देने जाने में परेशानी होती होगी। बीडीओ द्वारा बीएलओ के साथ बैठक में शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ मतदाताओं को घर पर बैलेट पेपर उपलब्ध कराने के लिए फार्म डी भरकर चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। इसके पूर्व बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट व एचएम को बूथ पर चुनाव से संबंधी सभी मुलभूत सुविधा को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें बिजली, पेयजल, शौचालय सहित सभी मुलभूत सुविधाओं पर चर्चा की जा चुकी है। बैठक में सीओ, सेक्टर पदाधिकारी व बीएलओ शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग