भयमुक्त विधानसभा चुनाव कराने को लेकर डेरनी बाजार में डेरनी थाना अध्यक्ष ने किया फ्लैग मार्च
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। भयमुक्त बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को डेरनी बाजार समेत आसपास के इलाको में आर पी एफ के जवानों ने थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के देखरेख में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में आर पी एफ पूरे बल के जवानों ने बाजार रोड,सूतीहार, लोहछा,पुरदिलपुर, भेटवलिया,ककरहट व ठीका आदि गांवों में और बाजार की हर गली में फ्लैग मार्च किया और अपनी उपस्थिति तथा चौकसी का भरोसा दिलाकर लोगों में शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए साहस भरा। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशासन भयमुक्त विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील और कमजोर वर्ग के इलाके में पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जा रहा है ताकि लोग शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस आपराधिक तत्वों पर नजर बनाई हुई है। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों की पहचान कर उसे हर हाल में जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। भयमुक्त वातावरण के लिए पुलिस हर मोर्चे पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुटी है। कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उसके खिलाफ सीसीए की कार्रवाई की जा रही है। वहीं शरारती और बदमाश तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा संवदेनशील इलाके में विशेष नजर रखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग