विद्युत स्पर्शाघात की शिकार हुई किशोरी
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के शास्त्री टोला गांव में लोहे की सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान 15 वर्षीय किशोरी बिजली के करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने के बाद अचेतावस्था में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी पहचान शास्त्री टोला गांव निवासी नागेन्द्र तिवारी की 15 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रुप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि घर मे लोहे की सीढ़ी लगी है। उसी पर चढ़ने के दौरान उसे बिजली का झटका लग गया। जिससे वह अचेत हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग