दुर्गा पूजा और चुनाव को लेकर शांति समिति का बैठक
- घरों में और मंदिरों में होगी पूजा, बाजारों में पंडाल बनाने पर होगी कार्रवाई
भेल्दी(सारण)। भेल्दी थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष विकाश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही दुर्गा पूजा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थल व बाजारों में इस बार पंडाल पूजा पंडाल नहीं बनाना है। साथ ही घर और मंदिरों में ही पूजा होगी। मौके पर पचरुखी मुखिया शशि सिंह पाएगा, मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, राकेश कुमार यादव, श्याम बहादुर सिंह, शिवेंद्र राय, सुमन राय, त्रिलोगी महतो, मुन्ना शर्मा, जितेन्द्र कुमार राय, डॉ वीर रंजन सिंह आदित्य नारायण सिंह, सुमन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग