दूर्गापूजा को ले हुई शांति समिति की बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। सोमवार को स्थानीय थाना परिसर में अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद ने दुर्गापूज को ले जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कोविड -19 के मद्देनजर दुर्गापूजा में विशेष एहतियात बरतने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। सीओ रंधीर प्रसाद ने बताया कि दुर्गापूजा में पूजा पंडालों का निर्माण नहीं होगा। मेले तथा अन्य किसी प्रकार के कार्यक्रमो यथा नाटक,कीर्तन, भजन,प्रसाद वितरण आदि नहीं किया जाएगा। बैठक में पूर्व मुखिया सभापति राय, बीडीसी अभिषेक कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय पुलिस कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग