पानी में डूबने से 10 वर्षीय बालक का मौत
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। बीती शाम थाना क्षेत्र के चक जलाल गांव निवासी छबीला राय का 10 वर्षीय पुत्र दीपक का मौत बाढ़ के पानी में डूब जाने से हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक जलाल गांव चारो तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है घर वाले ने बताया कि शौच गया था काफी देर तक जब नही आया तो हमलोग घर से उसको ढूंढने लगे काफी देर तक हमलोग इधर उधर ढूंढे पर कुछ पता नहीं चला उसको बाद गांव वाले को एक बच्चा पानी में दहते हुए दिखाई दिया जिसपर वहा उपस्थित ग्रामीण शोर मचाने लगे जिसपर हमलोग भी पहुंचे और तैरते हुए बालक को निकाला गया जिसे हमलोग देखते ही पहचान लिया लेकिन जब तक काफी देर हो चुका था। जिसपर ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया जहाँ से पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को अत्यन्तपरिक्षण हेतु सदरस्प्ताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार शौच जाने के दौरान दीपक का पाव फिसल गया जहाँ अथाह सागर नुमा पानी में चल गया जिससे उसका मौत हो गया।दीपक चार भाई में सबसे छोटा था पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग