नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से हुई मौत, घर मे पसरा मातम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में बुधवार की शाम घर के बगल में स्थित नदी में नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई।उक्त किशोरी रामबाबू महतो के दस वर्षीय पुत्री ममता कुमारी बताई जाती है।परिजनों से मिली जानकारी अनुसार घर के बगल में नदी है, जहां तीन किशोरी नहाने गई थी, तभी तीनों किशोरी डूबने लगी, वहां आसपास लोग ने देखा तुरंत नदी से तीनों किशोरी को बाहर निकाला और परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया,मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया परिजनों का रोरोकर बुराहाल हो गया।वहीं घटना की सूचना पाकर नगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुमार राय ने पहुचकर परिवार को सांत्वना दिए और दो हजार रुपये का सहायता राशि भी दिए और हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिए तथा समाजसेवी फणीन्द्र कुमार सिंह समेत स्थानीय लोगो ने पहुँच कर परिजनों को सांत्वना दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग