राजद छात्र संगठन का विस्तार, राहुल बने जिला महासचिव तो कुणाल मीडिया प्रभारी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। छात्र राष्ट्रीय जनता दल का विस्तार जिला अध्यक्ष सनोज कुमार ने किया। उन्होंने गड़खा के जगदीशपुर निवासी राहुल कुमार राय को जिला महासचिव एवं नारायणपुर निवासी कुणाल कुमार यादव को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल और कुणाल ने कहाकि इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनेगी। एनडीए के गलत व दमनकारी नीतियों से बिहार की जनता ऊब गई है।बाढ़ और कोरोना महामारी में गरीब पिछड़े दलितों को अपेक्षित किया गया। चुनाव में पिछड़े वर्ग के लोग सरकार के खिलाफ वोट के माध्यम से इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। प्रदेश महासचिव फैज खान ने कहा कि कुणाल और राहुल को पद मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में राजद दीपक मजबूती बढ़ेगी। दोनों पार्टी के लिए समर्पित हैं। छात्र जिलाध्यक्ष सनोज कुमार जिलाध्यक्ष सुनील राय उपाध्यक्ष महेश राय गड़खा प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, गड़खा विधानसभा प्रत्याशी सुरेंदर राम एआईएसएफ नेता राहुल कुमार यादव पूर्व उपप्रमुख देवी लाल राय ओम प्रकाश राय सुजीत कुमार विक्की सिंह अभिषेक यादव बुधु शाह आदि ने शुभकामनाएं दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग