अधूरे भवन निर्माण का कार्य पूर्ण के लिए कुलपति ने की बैठक
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बुधवार को जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली ने निर्माणाधीन भवन को पूर्ण करने हेतु संवेदको के साथ बैठक किए। कुलपति ने संवेदकों को निर्देश दिए कि अधूरे कार्यो को समयबद्ध होकर पूरा करें, क्योंकि जनवरी 2021 से सभी स्नातकोत्तर विभाग को राजेन्द्र महाविद्यालय परिसर से लाकर विश्वविद्यालय परिसर में संचालित कराना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विश्वास तथा सत्य पर आधारित विधिसम्मत कार्य होना चाहिए। बैठक में वित्त सलाहकार राकेश कुमार मेहता, वित्त पदाधिकारी प्रो. वसन्त कुमार, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्रीकृष्ण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ दिनेश पाल एवं इंजीनियर प्रमोद कुमार के साथ संवेदक विजय नारायण सिंह, बजरंगी सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग