बाढ़ प्रभावित इलाकों में महादलित बस्ती में खाद्य सामग्री की गई वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के लखना महादलित बस्ती गांव में सैकड़ों बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच एसवीसीएल क्रेडिट लाइन माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा मास्क , सैनिटाइजर एवं राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर कंपनी ने के बिजनेस हेड देवनाथ मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच कोविड- 19 से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने दर्जनों बाढ़ पीड़ितों के बीच सामग्री का वितरण करते हुए कहा कि बाढ़ से स्थिति को देखते हुए कंपनी सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को विभिन्न गांव में जाकर आवश्यकता अनुसार खाद्य सामग्री व अन्य सामान पहुंचा रही है। मौके पर मुख्य रूप से कंपनी के पर भाग्य प्रबंधक विजय यादव शाखा प्रबंधक दिलीप दूबे क्षेत्र प्रबंधक अजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। ग्रामीण इलाके में दोबारा बाढ़ आने से लोगों की समस्या बढ़ गई है। लोग पहले से ही कोरोना से परेशान थे। दो दो बाढ़ से कई लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव से आचार संघीता के कारण न जनप्रतिनिधि मदद कर पा रहे हैं और ना ही सरकारी पदाधिकारी। कम्पनी द्वारा राशन व अन्य मदद मिलने से बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत हुई।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि