बोरे में भरें विस्फोटक के साथ मोटरसाइकिल सवार दो गिरफ्तार
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त हो गयी है थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में गश्ती दल छापेमारी कर शराब समेत कारोबारी को पकड़ रही है वही इस अभियान में थाना पुलिस की मदद में एसएसबी के जवान लगें हुए हैं। शनिवार की देर रात मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा की अगुवाई में थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर मशरक- तरैया मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसमें थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी थाना पुलिस बल और एसएसबी की टीम के साथ लगें थें। उसी समय सिवान की तरह से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया जो बगल से आगे जाने लगें जिसे खदेड़कर थोड़ी ही दूरी पर पकड़ लिया गया। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की जांच के दौरान उच्च क्षमता के विस्फोटक से भरें तीन बोड़े के साथ पाया गया। दोनों युवकों की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव निवासी मुन्ना आलम और आसीफ आलम के रूप में हुई। पीएचसी मशरक में कोरोना जांच कर दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा भेज दिया गया। विस्फोटक से भरें बोरो की बरामदगी से थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव पर ग्रहण लगता दिख रहा है पर प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए मतदाताओं में बैठा भय भाग रहा है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन