पीएचसी मशरक में हुआ ट्यूमर का आपरेशन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में प्रतिनियुक्त चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने रविवार को पीठ पर ट्यूमर होने से पीड़ित का सफल ऑपरेशन किया। चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने बताया कि पीएचसी में पचखंडा गांव निवासी जनार्धन सिंह पीठ पर ट्यूमर से पीड़ित थें जिनका पीएचसी में जांच-पड़ताल के बाद सफल ऑपरेशन कर दिया गया। वही मौके पर रोगी कल्याण समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सारण और सिविल सर्जन से मांग की गई थी कि पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद जो शल्य चिकित्सा में पारंगत हैं जिनसे पीएचसी में आये मरीजों की हार्नियां, हाइड्रोसील समेत पुरूष महिला बन्धायाकरण कराने की अनुमति मांगी गई है।जिससे पीएचसी में आये गरीब गुरबों को लाभ मिल सके।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन