जन्तुविज्ञान विभाग में शोध की गुणवत्ता जाँच करने पहुँचे कुलपति
- शोधार्थियों को कुलपति ने दिए गुणवत्तापूर्ण शोध के टिप्स

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सोमवार को जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली के द्वारा जन्तु विज्ञान विभाग में पीच डी की हो रही मौखिकी की जाँच की गई। उक्त परीक्षा प्रो. दीप्ति सहाय के निर्देशन में शोधरत ऐश्वर्या की वाह्य विशेषज्ञ द्वारा ली गई। शोध के गुणवत्ता की जाँच-परख व सुधार के दृष्टिकोण से कुलपति ने शोधार्थिनी से शोध-विषय से सम्बंधित कई प्रश्न किए। शोधार्थिनी ने सही जवाब देकर कुलपति को संतुष्ट किया। कुलपति ने जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक एवं उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए कई निर्देश व सुझाव देते हुए कहा कि शोधार्थियों द्वारा परीक्षक को शोध-प्रबंध का सार एक पृष्ठ में सौंपा जाना चाहिए, जिससे मौखिकी लेने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. ए. के. झा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिल कुमार सिंह, प्रो रवींद्र सिंह, प्रो. अमरेन्द्र झा, पीआरओ डॉ दिनेश पाल सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।उक्त बातों की जानकारी पीआरओ डॉ दिनेश पाल ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग