पायोनियर कंपनी कि ओर से 27P37 धान का फसल कटाई दिवस का आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के रूस्तमपुर और भुईगाँव में पायोनियर कंपनी की ओर से धान की फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया जिसमे कंपनी के 27P37 धान की उपज एक कट्ठा में 1 क्विंटल 35 किलो पाया गया। रूस्तमपुर गांव के किसान बंगाली राय और भुईगाँव के किसान केदार राय द्वारा उक्त धान की खेती की गई। पायोनियर कंपनी के सारण जिला गड़खा प्रखंड प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह एवं गांव के किसान की उपस्थिति में उक्त धान कटाई एवं पिटाई की गई एवं धान का ऊपज देखा गया।किसानों का कहना है कि “हर हाल बेमिसाल” 27P37 धान की लम्बी बालियां, वजनदार बालियां और इसकी हर बली बाहुबली होने से हमलोगो को ज्यादा उपज मिल रहा है। पायोनियर प्रतिनिधि द्वारा फसल प्रबंधन के बारे में बताया गया। क्षेत्र भर के मौजूद किसानों ने अगले साल से 27P37 धान की खेती करने में रुचि दिखाई एवं आगामी सीजन से 27P37 धान की खेती करने का वायदा किया। किसानों के बीच मास्क का वितरण भी किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग