डेटा बेस खराब होने से नही हों रहा आरटीपीएस काउंटर पर कार्य,लोग परेशान

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर बीते तीन दिनों से डाटा बेस खराब होने के वजह से आरटीपीएस काउंटर बंद है। जिससे प्रखंड के विभिन्न गांव से जाति आवासीय आय बनाने के लिए आ रहे लोगो को परेशानियों का सामना करना पर रह है साथ ही बिना बनवाये ही निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है। बताते चले कि आरटीपीएस काउंटर पर एक पर्चा चिपका हुआ है जिस पर आरटीपीएस डेटाबेस खराबी होने के कारण कार्य बाधित की सूचना थी। लेकिन कबसे से कब तक बाधित रहेगी इसी सूचना नही थी जिससे लोग और भी परेसान है। वहीं इस सबंध में सीओ मोहित कुमार सिन्हा ने बताया कि डेटाबेस खराब होने के कारण कार्य नही हो पा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिसके बाद सभी कार्य होने लगेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग