बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त पुलिया धंसने से आवागमन ठप्प
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। सारण गोपालगंज सीमा पर बसें गांव हरपुरजान गांव जो मशरक प्रखंड के चांद कुदरिया पंचायत में अवस्थित है। जहां बाढ़ के पानी ने दो दो बार आकर लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर कर दिया।वही बाढ़ के पानी से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। हरपुरजान गांव में सिमरिया पुल जो एस एच-73 पर सिवान जिले के बाइस कट्ठा से सारण जिले के चालीस आरडी बाजार होते हुए गोपालगंज जिले के राजापट्टी कोठी के पास एस एच-90 को जोड़ती है।जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी का आने का मुख्य सड़क हैं।बाढ के पानी से क्षतिग्रस्त पुलिया पर बालू लोड ट्रक पार करने से पुलिया टूट गयी जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। टुटने से ग्रामीणों मे आक्रोश का महौल बना हुआ है। इसकी मरम्मत कराने की शिकायत प्रशासन समेत स्थानीय प्रतिनिधियों को दी गई। पर मरम्मत तों छोड़िए किसी ने मौके पर पर देखने तक की जहमत नहीं उठाई है।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग