युवा क्रांति रोटी बैंक ने भोजन वितरण के लिए स्वचालित वाहन का किया उद्घाटन
छपरा(सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक गत 10 अक्टूबर 2018 से निरन्तर छपरा शहर में जरूरतमन्द लोगो के लिए भोजन वितरण करते आ रही है। किसी भी परिस्थिति मे सदस्यों द्वारा भोजन का वितरण किया जाता है। संस्थापक ई. विजय राज ने कहा अब ज्यादा से ज्यादा और जरूरतमन्द लोगों के पास भोजन को पहुँचाया जा सकता है। अध्यक्षा आकृति रचना और ब्रांड अम्बेसडर एक्ट्रेस वैष्णवी ने फीता काट स्वचालित भोजन वितरण वाहन का उद्घाटन किया।
संरक्षिका कुंती देवी, दमयंती प्रसाद और संरक्षक एसडीएस कॉलेज अरुण कुमार सिंह, अरुण पुरोहित, विजय मिश्रा, रितेश रंजन जी ने सभी सदस्यो को शुभकामनाएं दिए और संगम परिवार साढ़ा ढाला चौक छपरा के स्व०सरयुग बैठा, राम इकबाल, जलेश्वर रजक, बीरेंद्र रजक, सुरेंद्र रजक और सभी सदस्य को धन्यवाद कर कहा कि इस पहल से छपरा शहर के काफी जरूरतमन्द लोगो का मदद होगा। स्वचालित वाहन के शुभारंभ पर अरुण कुमार सिंह सर द्वारा आज का भोजन प्राप्त हुआ।सचिव सुमन कुमार वर्मा, सलाहकार सुधाकर प्रसाद, निशांत गुप्ता, संतोष सिंह, विवेक सिंह, श्रीकांत, लड्डू, शशांक, रोहित रजक, विक्की रजक मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग