अधेड़ को ट्रक ने कुचला, पीएमसीएच रेफर
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक-राजापट्टी-महम्मदपुर एसएच-90 पर बंगरा काली स्थान के पास सड़क किनारे अवस्थित काली मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के समापन पर देवी की पूजा के दौरान ओझा द्वारा हड़काने पर पीछे हटने के दौरान सड़क से जा रहे चौदह चक्का ट्रक के पिछ्ले चक्के के चपेट में आ जाने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को अपने कब्जे में ले लिया और घायल का वहीं प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां उसकी पहचान बंगरा तख्त टोला गांव निवासी स्व फुलेना राय के 50 वर्षीय पुत्र बलिस्टर राय के रूप में हुई। मौके पर पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने घायल की गंभीर स्थिति देख कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि काली पूजा स्थान पर ओझा द्वारा पूजा अर्चना की जा रही थी। उसी को देखने के लिए भीड़ लगी थी। उसी में ओझा द्वारा पीछे करने पर सड़क पर जा रहे ट्रक की चपेट में वह आ गया। जिसमें उसका एक पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग