चुनाव को ले सोनपुर में लगातार चलरही है सघन वाहन चेकिंग अभियान
अनुज प्रतिक की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नयागाँव (सारण)। सोनपुर में लगातार हो रहे सघन चेकिंग अभियान से यहां कार व मोटरसाइकिल सवारों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को वाहन मालिकों से एक- एक हजार रूपया जुर्माना वसूला गया। सोनपुर में वाहन चेकिंग का नेतृत्व एसएसटी टीम के साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सबीना अहमद कर रही थी। यहां के शिव बचन सिंह चौक पर मौके से भाग रहे कई मोटरसाइकिल सवार को एसएसटी टीम के सदस्यों ने खदेड़ कर पकड़ा और जुर्माना वसूला। चेकिंग के क्रम में सीडीपीओ ने कई पैसेंजर बस के यात्रियों को बारीकी से एक एक कर सामान की तलाशी ली। सीडीपीओ ने बताई कि सघन चेकिंग अभियान अभी अनवरत चलेगा। लगातार हो रहे इस चेकिंग अभियान से बिना पेपर के मोटरसाइकिल सवारों में हड़कंप मचा हुआ।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग