आपसी विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अफौर रामचौरा गांव में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षो से आठ लोग घायल हो गए। उक्त घायल व्यक्ति देवनाथ राय, बबलू राय, सीधी कुमारी, सुरेश राय, ललिता देवी, मुन्ना राय, बेबी देवी, देवनाथ कुमार सहित अन्य शामिल है। घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से आनन फानन में नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉक्टर छोटेलाल कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग