पुष्पम प्रिया ने बुधवार को बनियापुर खेल मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पुष्पम प्रिया ने बुधवार को बनियापुर खेल मैदान में प्लुरल्स पार्टी के महिला उम्मीदवार चिकी सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करने पहुंची तथा जनसभा को सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन को जंगल राज 2 की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीति की परिभाषा बदल दी गई है। उन्होंने लालू व नीतीश पर एक साथ सियासी हमला किया। प्रियम ने कहा कि तीस वर्षों से दोनों ने मिलकर जनता का शोषण किया। राज्य में जनसंख्या के आधार पर विकास दर काफी नीचे है। कोई जातिगत राजनीति कर रहा है तो कोई रोजगार के नाम पर जनता को ठग रहा है। क्या विकास के लिए पन्द्रह साल कम थे। उन्होंने कहा कि राजनीति स्वच्छ मंसा और विकास की नीयत से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लुरल्स पार्टी की धमक के बाद सबको रोजगार और किसानों की समस्या की चिंता हो गई। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैंने आठ लाख सरकारी नौकरी तथा 80 लाख रोजगार सृजन की बात कही। जिसके बाद रोजगार को अन्य पार्टियों ने मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि हमे अब बदलने की जरूरत है। जनसभा को सम्बोधित करते हुए महिला प्रत्याशी चिकी सिंह ने कहा कि मैं ईमानदारी से क्षेत्र की विकास और स्वच्छ बनियापुर बनाने की नीयत से आपके बीच आई हूं। आपका सनर्थन बदलाव का इतिहास लिखेगा। सभा को सम्बोधित करने वालो में पार्टी महा सचिव अनुपम सुमन, जिला अध्यक्ष आशा सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजू सिंह, प्रतीक राज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सकलदेव सिंह, विकेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, रणधीर सिंह सहित दर्जनों थें।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी