वर्तमान पी.आर.ओ पर कार्रवाई को ले छात्र संगठन आरएसए का प्रतिनिधिमंडल मिला कुलपति से
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली से छात्र संगठन आर एस ए का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मिला तथा मांग किया कि रिसर्च करने हेतु पेट का एग्जाम कराया जाए। कुलपति ने कहा कि चुनाव बाद लिया जाएगा। वही कुलपति से प्रतिनिधिमंडल द्वारा कहा गया कि विश्वविद्यालय के वर्तमान पी.आर.ओ द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने के मकसद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। इससे विश्वविद्यालय का माहौल एवं इसकी गरिमा धूमिल हो रही है। इस वावत कुलपति ने कहा कि पीआरओ पर निलंबन करने की कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में कुलपति प्रोफेसर फारूक अली, छात्र संकाय के अध्यक्ष डॉ उदय शंकर ओझा, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्री कृष्ण, राजेंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमेंद्र रंजन सिंह, कॉमर्स के डीन डॉक्टर सफी एवं आर एस ए संगठन के मनीष पांडे मिंटू, विवेक कुमार विजय ,अर्पित राज गोलू, परमजीत कुमार, अमन प्रताप सिंह, प्रमेंद्र सिंह कुशवाहा, भूषण सिंह आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग