जे पी विवि में प्रो कपिलदेव सिंह को मिला लोक सूचना पदाधिकारी का प्रभार
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली के अनुशंसा पर विवि के कुलानुशासक प्रो.कपिलदेव सिंह को लोक सूचना पदाधिकारी बनाया गया है।इस आशय का पत्र जेपीयू के कुलसचिव श्री कृष्ण द्वारा पत्र निर्गत किया गया है। बताते चले कि प्रो.सिंह के पूर्व इस पद पर विवि के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरिश्चन्द्र कार्यरत थे। जिन्होंने हाल ही में इस पद से मुक्त करने का आग्रह विवि प्रशासन से किया था जिसके तहत कुलानुशासक प्रो.सिंह को यह जिम्मेवारी दी गई है। पत्र मिलते ही प्रो सिंह ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिए।इस आशय की जानकारी जेपीयू के पी आर ओ ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग