लालु की बहु ऐश्वर्या राय ने एनडीए के पक्ष में किया रोड शो

विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। परसा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी चंद्रिका राय के पक्ष में प्रचार को लेकर उनकी पुत्री ऐश्वर्या राय ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान वो दरियापुर चौक होते परसा चौक पहुंची। वही दरोगा राय चौक पहुंच अपने दादा जी व पूर्व मुख्यमंत्री स्व: दरोगा राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने पिता चंद्रिका राय के लिए वोट करने की अपील की। रोड शो के दौरान एनडीए के इंद्रभूषण सिंह, उमेश राय, नरेश राय, अनिल राय,रघु कुमार,राजू समेत हजारों की संख्या में समथर्क व कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग