जमीनी विवाद में मारपीट, मां बेटी घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बहरौली गांव निवासी बलिंद्र प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी देवन्ती देवी, 20 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रुप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें मां बेटी घायल हो गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग