सारण के 10 सीटों पर 54.19 फीसद हुई वोटिंग, देखें कहा कितना हुआ वोटिंग
छपरा(सारण)। बिहार विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। सुबह सात बजे से ही मतदाता बूथ पर जाकर वोटिंग कर रहे है। वोटिंग को लेकर जिले के सभी प्रखंडों एवं जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी बूथों की पल-पल की खबर ली जा रही है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे है। इसके साथ ही वोटिंग का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अुनसार सुबह नौ बजे करीब 8.6 प्रतिशत, 11 बजे 16.69% एक बजे 29.90% और तीन बजे तक 41.39 फीसद मतदान हुआ है। 10 विधानसभा सीटों पर 5 बजे तक 51.03 फीसद मतदान हुआ है। सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त होने तक 54.19 फीसद वोटिंग हुआ है।
एक नजर में देखें तीन बजे तक कहा कितना फिसद हुआ वोटिंग
अमनौर- 53.00%
बनियापुर 53.89%
छपरा 53.00%
एकमा 51.00%
गड़खा 53.00%
मांझी 55.00%
मढ़ौरा 54.00%
परसा 56.78%
सोनपुर 58.00%
तरैया 54.3%


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग